टिहरा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गद्दीधार में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जल्दी आधुनिक साइंस लैब की सुविधा मिलेगी। 1.71 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस साइंस लैब का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। विद्यार्थी अब विज्ञान विषय की पढ़ाई अब और अधिक रोचक, प्रयोगशील एवं व्यावहारिक तरीके से कर सकेंगे।
लैब में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान से संबंधित सभी उन्नत उपकरण, आधुनिक प्रयोग टेबल, सुरक्षा प्रणाली, प्रॉपर वेंटिलेशन, गैस पाइपलाइन सिस्टम, सेफ्टी गैजेट्स और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शहरों जैसी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञान विषयों के प्रैक्टिकल के लिए छात्रों को पहले कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन नई लैब शुरू होने पर यह समस्या समाप्त हो जाएगी। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता भी बढ़ेगी। लैब न केवल गद्दीधार क्षेत्र के शिक्षा स्तर को नई दिशा देगी, बल्कि ग्रामीण विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और नवाचार के प्रति प्रेरित करने का मजबूत आधार भी तैयार करेगी।
बाक्स
कार्य को उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जा रहा है, कुछ कार्य शेष है। हमारा प्रयास है कि लैब इस शैक्षणिक सत्र में ही बच्चों के लिए उपलब्ध करवा दी जाए, ताकि वे आगामी परीक्षाओं और प्रैक्टिकल की बेहतर तैयारी कर सकें।
-योगेश शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग
.....