फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्रॉस कंट्री स्पर्धा में कांगड़ा के अमित रहे अव्वल

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री एथलेटिक प्रतियोगिता में दमखम दिखाती मह
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में रविवार को राज्य स्तरीय क्रॉस कंटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में 127 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में कांगड़ा के अमित पहले, कांगड़ा के पंकज दूसरे तथा शिमला के ध्रुव तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में ऊना की ज्योति बाला ने पहला स्थान प्राप्त किया। कांगड़ा की भोली दूसरे तथा कांगड़ा की गार्गी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-20 लड़कों के वर्ग की 8 किलोमीटर दौड़ में ऊना के सौरभ ठाकुर ने पहला, ऊना के ही गगनदीप चौधरी ने दूसरा और शिमला के जतिन ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

अंडर-20 लड़कियों के वर्ग की 6 किलोमीटर दौड़ में कांगड़ा की नैंसी पहले, ऊना की रैना कुमारी दूसरे और बिलासपुर की अंशुल तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-18 लड़कों के वर्ग की 6 किलोमीटर दौड़ में बिलासपुर के अनमोल कुमार पहले और मंडी के तिलक दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-18 लड़कियों की 4 किलोमीटर दौड़ में सोलन की पूनम पहले, ऊना की रितिका वर्मा दूसरे और कुल्लू की साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं।

अंडर-16 लड़कों के वर्ग की 2 किलोमीटर दौड़ में बिलासपुर के राहुल कुमार पहले, ऊना के कृष्णा दूसरे और बिलासपुर के हर्षित तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 लड़कियों के वर्ग की 2 किलोमीटर दौड़ में मंडी की सोनल ठाकुर पहले, हमीरपुर की शिना दूसरे और बिलासपुर की राधिका तीसरे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता से अंडर-20 आयु वर्ग से 6 पुरुष एवं 6 महिला धावकों का चयन राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। अंडर-16 आयु वर्ग से 2 पुरुष एवं 2 महिला धावकों का भी चयन राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता में अर्जुन अवॉर्डी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन सुमन रावत मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें