फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों को किशोर स्वास्थ्य पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रखोटा में मंगलवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने की।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनिल कुमार के दिशा-निर्देशों से आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षक शक्ति चंद ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी।
विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूक किया। साथ ही स्कूल के 84 विद्यार्थियों का भार, ऊंचाई, हीमोग्लोबिन और बीएमआई की जांच की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से चंपा वर्मा, सीएचओ शालु, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता माया देवी, आशा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें