फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर विद्यार्थियों को 1100-1100 रुपये की दी नकद राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोट में तीन दिवसीय गांधी जयंती मेले का समापन
विज्ञापन

बरोट (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के बरोट की ठंडी गोलाई में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय मेला रविवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री ज्योति कपूर मुख्य अतिथि रहे। युवक मंडल के प्रधान सचिन और अन्य सदस्यों ने शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

ज्योति कपूर ने कहा कि बरोट घाटी में गांधी जयंती पर पिछले करीब 40 वर्षों से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शानन परियोजना की ट्रांबे ट्रॉली शुरू होने से बरोट घाटी के विकास को गति मिल सकती है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मुख्य अतिथि ने मेला आयोजन समिति को विकास कार्यों के लिए 31 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इसके अलावा महिला मंडलों को 2100-2100 रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 1100-1100 रुपये की नकद राशि दी गई। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य कली राम, पूर्व प्रधान मंगल सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य राजपाल, छींजू राम, खेख राम, जोगिंद्र पाल, रामदास, संतोष और रामचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें