फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला पडसल में सोमवार को नशा मुक्त भारत विषय पर ब्रह्मकुमारीज विश्वविद्यालय सुंदरनगर की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियाें को नशा मुक्ति के बारे में जागरूक कर नशा न करने की शपथ दिलाई गई। ब्रह्माकुमारी सोनिया, डाॅ. वंदना शर्मा, कमलेश और प्रकाश ने विद्यार्थियों और स्टाफ से क्षेत्रवासियों को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ब्रह्मकुमार कमलेश ने इस दिशा में ब्रह्माकुमारीज के प्रयास और परिणाम की विस्तृत जानकारी दी। डाॅ. वंदना शर्मा ने नशे के कारण और इसके दुष्प्रभाव के बारे में कहा युवा पीढ़ी साथियों के दबाव में तथा तनाव के कारण नशे की चपेट में आ रही है। ब्रह्मकुमारी सोनिया बहन ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से सभी तरह के नशों से मुक्ति संभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें