फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में सफाई कर्मियों को 12 को हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नगर परिषद सरकाघाट के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर 12 फरवरी को हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। कर्मचारियों ने सोमवार को उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) सरकाघाट को ज्ञापन सौंपकर मांगों और आपत्तियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनका वेतन न केवल कम है बल्कि समय पर भुगतान भी नहीं किया जाता। इससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर देश और प्रदेश स्तर पर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। नगर परिषद सरकाघाट के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होंगे।उन्होंने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें