फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पार्किंग का छात्रों ने किया विरोध

विज्ञापन
मंडी बाल स्कूल के बच्चे अपनी मांग को लेकर एडीसी को ज्ञापन देते हुए। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर के बीचोंबीच यू ब्लॉक में बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग के विरोध में बाल स्कूल मंडी के विद्यार्थी उतर आए हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि पार्किंग का निर्माण उनके स्कूल के साथ लगते एक हिस्से में हो रहा है।
विज्ञापन

निर्माण से स्कूल के खेल मैदान, कैंटीन, स्टेज आदि को नुकसान पहुंच रहा है। इसके कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस संदर्भ में विद्यार्थियों ने एडीसी मंडी को ज्ञापन सौंपा और नुकसान की भरपाई की मांग उठाई। विद्यार्थियों का कहना है कि अगर प्रशासन ने हस्तक्षेप करके जिन स्थानों पर क्षति की है, उन्हें दुरुस्त करने की कोई कवायद नहीं छेड़ी तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
आरोप लगाया कि निर्माण में लगी कंपनी शिक्षा का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। उधर, एडीसी जतिन लाल ने कहा कि विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है। स्कूल प्रबंधन से इस संदर्भ में बात की जाएगी और विद्यार्थियों की मांगों पर गौर किया जाएगा। उधर, प्रधानाचार्य बाल स्कूल परस राम सैणी ने बताया कि इस संदर्भ में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें