फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक और ओटीपी से रहें सावधान
विज्ञापन

थुनाग (मंडी)। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अनजान लिंक खोलने, ओटीपी साझा करने और फर्जी निवेश योजनाओं के झांसे में आने से बचना बेहद जरूरी है। यह जानकारी शनिवार को राजकीय महाविद्यालय सराज लंबाथाच में उपमंडलीय विधिक सेवा समिति थुनाग के सौजन्य से विधिक सेवा दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अधिवक्ता हुक्कम सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी, फर्जी क्यूआर कोड, ओटीपी और बैंक पासवर्ड की चोरी, फिशिंग लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, इंटरनेट पर उत्पीड़न, डिजिटल गिरफ्तारी और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इनसे बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वयंसेवक चमना कुमारी ने निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने में विधिक सेवा स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जया ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। वहीं, प्रो. ओंकार ने डिजिटल सुरक्षा और तकनीक के सुरक्षित इस्तेमाल के महत्व पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें