फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विशेष बच्चों संग बांटीं खुशियां, मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बाल दिवस पर हिमालयन होंडा की टीम ने शनिवार को नागचला स्थित विशेष बच्चों के स्कूल का दौरा कर उनके साथ खुशियां साझा की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जमकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पौष्टिक फल और मिठाइयां भी वितरित की। बच्चों को संबोधित करते हुए हिमालयन होंडा के सहायक प्रबंधक नंद लाल चौहान ने कहा कि विशेष बच्चे समाज की अनमोल धरोहर हैं और इनके भीतर अद्भुत प्रतिभा छिपी है। केवल थोड़े से स्नेह, प्रोत्साहन और सही मार्गदर्शन से ये बच्चे जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और कल्याण के लिए हिमालयन होंडा की ओर से भविष्य में भी हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें