फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को मनाया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम तथा स्वागत गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। पहाड़ी नाटी ने दर्शकों का खूब मन मोहा। मुख्य अतिथि ने वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विजय पाल सिंह ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण दिवस विद्यार्थियों तथा विद्यालय दोनों के लिए गर्व और सम्मान का दिन होता है। आज का छात्र ही कल का भविष्य है, इसलिए अभिभावकों और शिक्षकों का संयुक्त सहयोग अत्यंत आवश्यक है। समारोह में पूर्व मंडलाध्यक्ष टेक सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य होशियार सिंह, बिकी, रामलाल सिंह व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें