फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे पर जमकर उड़ाया गुलाल

विज्ञापन
द्रंग क्षेत्र की रावमापा उरला में होली मना कर मस्ती करते स्कूली विद्यार्थी संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/द्रंग। जिला के कई शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने होली मनाई गई। उन्होंने एक-दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया। गुरुजनों को तिलक लगाया गया।
विज्ञापन

वल्लभ कालेज मंडी के साथ लगते पड्डल ग्राउंड में छात्र- छात्राओं ने जमकर होली के रंग बिखेरे। वहीं द्रंग क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों में विद्यार्थियों ने रंगोत्सव से एक दिन पहले ही जमकर अबीर गुलाल उड़ा होली का जश्न मनाया। वीरवार को होली का स्थानीय अवकाश होने पर विद्यार्थियों ने एक दिन पहले ही एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की बधाई दी। उन्होंने गुरुजनों के माथे पर गुलाल का तिलक लगा शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला की छात्रा सिया ठाकुर, गुनगुन, प्रियंका, प्रिया और मुस्कान ने कहा कि होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला त्योहार है। रंगों का त्योहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका जलाई जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन रंगों से होली खेली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली या होलिका देश के प्रमुख उत्सवों में से एक है। यह आनन्द एवं उल्लास का रंग भरा उत्सव है। अध्यापकों द्वारा होली की पौराणिक कथा के अनुसार हिरण्यकश्यप नामक बुराई और भक्त प्रहलाद की अच्छाई की कहानी भी बच्चों को बताई गई। संस्कार दिए गए कि हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत होती ही है। इसलिए हमें हमेशा सत्य बोलना चाहिए और सद् मार्ग पर चलकर अच्छाई का साथ देना चाहिए। पधर, साहल और द्रंग स्कूल में भी विद्यार्थियों ने होली के त्योहार में मौज-मस्ती की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें