फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों ने दी अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की विज्ञान, गणित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा में छात्रों ने भाग लिया। यह परीक्षा मंडी के स्कूल बाजार स्थित एजुकेशन प्वाइंट संस्थान में करवाई गई। एजुकेशन प्वाइंट मंडी के संचालक रितेश ठाकुर ने बताया कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा का मुख्य उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वह न केवल यह जान सकें कि वे अपने समकक्ष विद्यार्थियों के बीच कहां खड़े हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का अनुभव भी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

रितेश ठाकुर ने बताया कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड न केवल एक प्रतियोगिता है, बल्कि यह प्रतिभा को दिशा देने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी है। इस ओलंपियाड के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को परखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है।
यह परीक्षा मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी करवाई गई। स्कूल की प्रिंसिपल शशि किरण शर्मा ने बताया कि इस पहल का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उसे सम्मानित करना है। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड उन होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत करता है, जो अपने ज्ञान और मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। पुरस्कार के तहत जिला स्तर मेडल व प्रमाण पत्र, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर नकद पुरस्कार, शील्ड व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें