फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा बच्चा जान के न कोई हाथ लगाना रे पर मचाया धमाल

Thu, 05 Jan 2017 10:33 PM IST
मंडी
विज्ञापन
माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल जोगिंद्रनगर के वार्षिक समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल जोगिंद्रनगर का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा। कार्यक्रम में नर्सरी के बच्चों का इतनी सी हंसी, इतनी सी खुशी, केजी के बच्चों का चंदा चमके चम चम, चीनी जो चंदा चोर गीत पर डांस, नर्सरी और केजी कक्षा के बच्चों ने फैंसी ड्रेस, छोटा बच्चा जान के न कोई हाथ लगाना रे गीत पर डांस किया। बच्चों ने शिव तांडव प्रस्तुति से समां बांधा। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत अभियान पर शानदार स्किट व नृत्य पेश किया गया।
विज्ञापन



समारोह में मुख्य अतिथि सुरेंद्र पाल ने कहा कि बचपन ही किसी व्यक्ति के जीवन का वह पड़ाव है जहां से हर एक व्यक्ति अपने जीवन की बहुत सी बातें सीखता है। उन्होंने बच्चों से अपने जीवन में बड़ों का सम्मान करने व अपने लक्ष्य की प्राप्ति में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा व खेलकूद में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आरसी ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। तकनीकी शिक्षा विभाग के पूर्व सह-निदेशक डा. एसएस सेन, एसडीएम जोगिंद्रनगर राहुल चौहान, सुरेंद्र धवन, दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर के पूर्व प्रधानाचार्य कर्नल शोभा सिंह, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, पूर्व प्रधान सागर ठाकुर, स्कूल एडवाजरी कमेटी के चेयरमैन रूप सिंह गुलेरिया, वाइस चेयरमैन कैप्टन लेख राज शर्मा, कर्नल रूप सिंह ठाकुर, गुलदेव ठाकुर, स्कूल एमडी मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें