फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर की हत्या का आरोपी दामाद चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Tue, 03 Jan 2017 10:31 PM IST
मंडी
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। कुल्हाड़ी से ससुर की हत्या का आरोपी दामाद को मंडी पुलिस की विशेष टीम ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। गत रविवार रात को हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी को बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस हत्या मामले की गहन तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन



मंडी पुलिस की टीम ने एएसआई हेम राज के नेतृत्व में आरोपी जितेंद्र कुमार (30) निवासी पुराना बाजार सुंदरनगर को वारदात के चौबीस घंटे के भीतर चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को ससुराल वाले घर नहीं भेजते थे। जिस कारण पत्नी व ससुराल वालों से अकसर लड़ाई झगड़ा करता था। गत रविवार को भी इसी बात को लेकर ससुराल वालों के साथ झगड़ा हुआ।

आरोपी ने दुकान से घट लौट रहे ससुर अशोक कुमार पर कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद कुल्हाड़ी को सड़क से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी जितेंद्र मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज की। आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार ट्रेस किया गया। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने एएसआई हेम राज की अगुवाई में टीम को चंडीगढ़ रवाना किया। जहां पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस आरोपी जितेंद्र कुमार को मंडी ले आई। जिसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें