फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ऑटो रिक्शा यूनियन में खींचतान, चुनाव करवाने के लिए एडीसी के पास पहुंचे पूर्व प्रधान

Tue, 15 Oct 2024 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- वर्तमान कार्यकारिणी का तीन साल का समय पूरा, जल्द चुनाव करवाने की लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ऑटो रिक्शा यूनियन मंडी इकाई के चुनाव को लेकर खींचतान जारी है। सोमवार को यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर से मिला और यूनियन के नए सिरे से चुनाव करवाने को लेकर गुहार लगाई।
यूनियन के पूर्व प्रधान भारत भूषण ने बताया कि वर्तमान में यूनियन में कुल 380 सदस्य हैं। इनमें से 227 सदस्यों ने चुनावी प्रक्रिया के बारे में अपनी सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि यूनियन की पुरानी कार्यकारिणी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। यूनियन के संविधान में भी इसका उल्लेख है। उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी समय पूरा होने के बाद अब चुनाव करवाने में आनाकानी कर रही है। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई थी। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त से आग्रह किया कि यूनियन के सदस्यों की मांग है कि एक सप्ताह के अंदर चुनाव करवाए जाएं। चुनाव को लेकर जून माह में आयोजित जनरल हाउस में तय किया था कि अक्तूबर 2024 को नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, लेकिन अभी तक उस निर्णय को क्रियान्वित नहीं किया गया है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में ऑटो यूनियन के पूर्व सचिव पवन कुमार, घनश्याम, पूर्व उप प्रधान जगदीश शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष पवन, पूर्व प्रधान भारत भूषण सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वर्तमान प्रधान बोले- हमारा पांच साल का कार्यकाल
ऑटो रिक्शा यूनियन मंडी के वर्तमान प्रधान ओम प्रशासन राणा ने बताया कि 2021 में उनके नेतृत्व में पांच साल के लिए कार्यकारिणी चुनी गई है। पिछली यूनियन की कार्यकारिणी का समय भी 5 साल था। 2021 में जब चुनाव हुए थे तब कार्यकारिणी का समय 5 साल करने का प्रस्ताव रखा गया था। वर्तमान में कुछ लोग अपने फायदे के लिए चुनाव को जल्दी करवाना चाहते हैं। प्रशासन के पत्र के बाद जो प्रस्ताव पारित किया था। उसे दे दिया गया है। 227 सदस्यों के हस्ताक्षर पर उन्होंने कहा कि कुछ के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन



लेबर कोर्ट में भेजा जाएगा मामला
ऑटो रिक्शा यूनियन मंडी इकाई के चुनाव को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की बात को सुना गया है। आगे अब चुनाव संबंधी मामले को लेबर कोर्ट में प्रजेंटेशन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें