फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अनदेखी पर भड़की संघर्ष समिति, जेल भरो आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
रामलीला मैदान जोगिंद्रनगर में क्रमिक अनशन 47वें आरसीएफसी संघर्ष समिति के सदस्य और स्थानीय लोग।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मांगें मनवाने के लिए दो माह से संघर्ष कर रही आरसीएफसी संघर्ष समिति की फरियाद को केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से अनदेखी करने पर समिति के सदस्य भड़क गए हैं। अब जेल भरो आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने मंडी-पठानकोट सड़क को जाम करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को रामलीला मैदान में चल रहे क्रमिक अनशन के 47वें दिन महासचिव अजय ठाकुर ने कहा कि उत्तर भारत के क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र आरसीएफसी 2017 से जोगिंद्रनगर के हर्बल गार्डन में किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्रीय अनुदान से चल रहा है। पिछले कुछ समय से इसके कामकाज पर सवाल उठाते हुए इसकी अनुदानदाता राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड ने अनुदान देना बंद कर दिया है। इस संस्थान को यहां से स्थानांतरित करके सोलन ले जाने की अधिसूचना से किसानों में नाराजगी है।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने बताया कि आगामी तीन दिन बाद क्रमिक अनशन के 50 दिन पूरे होते ही प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। आयुष मंत्री के कार्यालय व आयुष सचिव भारत सरकार से मिलने का समय मांगने के लिए ई मेल से संपर्क किया है। अगर मिलने का समय नहीं मिलता या समय मिलने पर संघर्ष समिति की मांग को दबाने का प्रयास किया तो अगले सप्ताह से जोगिंद्रनगर क्रमवार चक्का जाम व जेल भरो अभियान चलाएं जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर सोमवार को क्रमिक अनशन के 47वें दिन विशाल, लकी, रतन चंद व दीप कुमार रामलीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें