फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मर्ज एरिया में दम तोड़ रहीं स्ट्रीट लाइटें, टेढ़े सिस्टम से जमीन को छू रहे बिजली के तार

Thu, 02 May 2024 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बैहना वार्ड में जगह-जगह लटकी स्ट्रीट लाइटों की तारें। संवाद
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम के मर्ज एरिया के वार्डों में करीब डेढ़ साल पहले लगाई स्ट्रीट लाइटें अनदेखी के चलते दम तोड़ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि कहीं स्ट्रीट लाइटों के पोल टेढ़े हो गए हैं तो कहीं पर बिजली के तार जमीन को छूने जा रहे हैं। शहरी विकास विभाग ने निगम को मर्ज एरिया के वार्डों में स्ट्रीट लाइट्स के लिए एक करोड़ की राशि जारी की थी और निगम ने काम बिजली बोर्ड को सौंपा था।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने वार्डों में ठेकेदार के माध्यम से 200 से 250 के बीच स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। तब एक साल तक उनके रखरखाव की जिम्मेदारी बिजली बोर्ड की थी। वार्डों में स्ट्रीट लाइट को ऑन-ऑफ करने की जिम्मेदारी नगर निगम की थी। मौजूदा समय में बैहना, सन्याहड़ और दौहंधी समेत कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें तो हैं लेकिन अनदेखी के चलते तार लटक रहे हैं। कई जगह टूट रहे हैं।
हेमराज, कुंदन और हरीश कुमार समेत अन्य लोगों का कहना है कि तारों की लॉकिंग सही नहीं है। जब स्ट्रीट लाइट फ्यूज हो रही हैं, तब उन्हें ठीक करने की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा। उधर, पार्षदों का कहना है कि नगर निगम की हाउस मीटिंग में इस मुद्दे को उठा चुके हैं। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन




स्ट्रीट लाइटों के लिए बिजली बोर्ड जिम्मेदार

निगम को मर्ज एरिया के वार्डों में स्ट्रीट लाइट्स के लिए एक करोड़ की राशि जारी की थी और निगम ने काम बिजली बोर्ड को सौंपा था। मर्ज एरिया में बिजली बोर्ड की ओर से स्ट्रीट लाइटें लगाई थीं। उन्हें ठीक करवाने की जिम्मेदारी भी बिजली बोर्ड और संबंधित ठेकेदार की है।
-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी



शिकायतें जहां से आ रहीं, वहां कर रहे ठीक

आपदा से पहले ठेकेदार ने पोल लगाए थे। आपदा में कई जगह नुकसान हुआ। मर्ज एरिया में लटक रहे बिजली के तारों को सही करवा दिया जाएगा। जहां से स्ट्रीट लाइटें खराब होने की शिकायत मिल रही हैं, वहां बदलवाई जा रही हैं। स्ट्रीट लाइटें जलाने और बंद करने की जिम्मेदारी निगम की है।
-राजेश कुमार, एक्सईएन, बिजली बोर्ड, मंडी



हाउस मीटिंग में उठाया मामला

वार्ड में कई जगह तारे जमीन को छू रही हैं। इससे लोगों को परेशानी आ रही है। निगम की हाउस मीटिंग में भी मामला उठाया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। -कृष्ण भानू, पार्षद, बैहना
कई जगह हो गई हैं लाइटें

स्ट्रीट लाइटें तो लग गई हैं, लेकिन कई जगह बंद होने की शिकायतें लोगों की ओर से दी जा रही हैं। बिजली बोर्ड को संबंधित ठेकेदार को निर्देश देकर इन्हें ठीक करवाना चाहिए। -वीरेंद्र आर्य, पार्षद, सन्याहड़

बैहना वार्ड में जगह-जगह लटकी स्ट्रीट लाइटों की तारें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें