फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बेसहारा पशुओं से हाईवे पर लग रहा जाम

Thu, 08 May 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बल्ह घाटी से गुजर रहे फोरलेन पर बेसहारा पशुओं के जमावड़े से लगा जाम। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह विधानसभा क्षेत्र में बेसहारा पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़कों पर घूम रहे इन पशुओं के कारण राहगीरों को चलना मुश्किल हो गया है। वहीं, रात को हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इसी के साथ रात के समय फसलों को भी बेसहारा पशु उजाड़ रहे हैं, जिससे किसान भी परेशान हैं। बल्ह विधानसभा के चक्कर, बगला, नेरचौक, डडौर, कंसा चौक, लोहारा, नलसर, बग्गी, गागल आदि स्थानों में बेसहारा पशु सड़क के बीचोंबीच खड़े रहते हैं, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है और जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोगों में चेत राम, मंगल सिंह, राकेश कुमार, हरि सिंह ने कहा कि बेहसहारा पशु स्कूटी, बाइक व छोटी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। अभी हाल ही में बल्ह विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले गांव टांवा के निवासी रोशन लाल पर आवारा पशुओं ने हमला कर दिया था, जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई। जबकि उनकी पत्नी अभी बिलासपुर अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें