फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कहानी लेखन और कविता वाचन प्रतियोगिता 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। संस्कृति सदन भवन मंडी के सभागार में 16 सितंबर को विद्यार्थियों के लिए कहानी लेखन एवं कविता वाचन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति रुझान पैदा करने के उद्देश्य से कहानी लेखन और कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता के लिए बच्चों को मौलिक कहानी और नानी-दादी से सुनी कथा-कहानी लिखनी होगी। हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता में प्रतिभागी की ओर से अपनी मौलिक कविता का पाठ करना होगा। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक पाठशालाएं अपना पंजीकरण भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय में ईमेल dlomandi50gmail.com से या स्वयं पंजीकरण करवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें