माता त्रिपुरी भैरवा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स्त्रोत- जागरूक पाठक
पंडोह (मंडी)। ग्राम पंचायत स्योग में आयोजित माता त्रिपुरी भैरवा मेले में सोमवार को श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर मेले में लोगों की चहल-पहल रही। देवी- देवताओं के दर्शनों के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर के समय कुछ देर बारिश होने के चलते लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।
मेले में विभिन्न दुकानों और झूलों के साथ-साथ खानपान के स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों के मनोरंजन के लिए स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत स्योग की प्रधान वीना महंत ने बताया कि मेले में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली है। संवाद