फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चार मील के पास गिरे पत्थर, दो कार सवार पर्यटकों ने भाग कर बचाई जान

विज्ञापन
मंडी के चार मील में पहाड़ी से गिरे पत्थर व मलबे की चपेट में आई कार। 
विज्ञापन
मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से पंडोह के बीच एक बार फिर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण दो कारें चपेट में आ गईं। गनीमत रही कि कार सवार लोग समय रहते जान बचाकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद चार मील के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा हाईवे पर आ गिरा। इस दौरान हरियाणा और दिल्ली नंबर की दो कारें गुजर रही थी। इन दोनों कारों में दिल्ली के आठ पर्यटक सवार थे। पर्यटक मनाली घूमने के बाद वापस दिल्ली जा रहे थे, लेकिन अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे तो इन सभी ने तुरंत कारों को वहीं पर छोड़कर भागने की समझदारी दिखाई। देखते ही देखते पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिरा। दोनों गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। एक कार को ज्यादा जबकि दूसरी को कम नुकसान पहुंचा है।
दोपहर 3:00 बजे की घटना के बाद हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया। शाम 5 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। बता दें कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दो दिन पहले भी भारी भूस्खलन हुआ था। इस दौरान भी हाईवे काफी देर तक बंद रहा था। मंडी से पंडोह के बीच लंबे अरसे से सफर जोखिमपूर्ण हो गया है। उधर, पुलिस चौकी प्रभारी पंडोह अनिल कटोच ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें