फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंजैहली-छतरी मार्ग यातायात के लिए बहाल

विज्ञापन
जंजैहली -छतरी मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी।
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में बर्फबारी से अभी भी छह सड़कें अवरुद्ध चल रही हैं। सड़कों को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग जुट गया है।
विज्ञापन

विभाग ने जंजैहली-मगरूगला-छतरी मार्ग को छोटी गाड़ियों के लिए बहाल कर दिया है। बड़े वाहनों के लिए शाम तक मार्ग के खुलने की उम्मीद है। यातायात के लिए बंद सड़कों में बुंग-भलबाड़-रेशन-खौली, जंजैहली-भेखली-गाड़ागुशैणी, टपनाली-घाट, टपनाली-खौली, खौली-रेशन, ब्रयोगी-ठैंसर-मगरूगला सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रोशन लाल ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी और भूस्खलन के कारण बंद पड़े संपर्क मार्गों को खोलने के लिए विभाग प्रयासरत है। सभी सड़कों को सुचारु करने के लिए जेसीबी मशीनें और विभागीय कर्मचारी तैनात है। सोमवार शाम तक सभी सड़कों को खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें