फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू के छात्रों को शिकायत के लिए नहीं भटकना पड़ेगा

Thu, 19 Jun 2025 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) कैंपस में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी समस्या और शिकायत के लिए अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। शिकायतों व समस्याओं का समाधान करने के लिए छात्रों को कैंपस में ही मंच मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुविधा के लिए छात्र शिकायत निवारण समिति का गठन कर दिया है। इसमें विश्वविद्यालय के भौतिकी के प्रोफेसर राजेश कुमार शर्मा को समिति का चेयरपर्सन जबकि अन्य सहायक प्रोफेसर तथा एससीए अध्यक्ष को भी शामिल किया है। यह समिति दो साल के कार्यकाल के लिए गठित की गई है।
विज्ञापन

छात्र शिकायत निवारण समिति छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है जो उन्हें अपनी समस्याओं और शिकायतों को बिना किसी डर के व्यक्त करने और उनका समाधान पाने में मदद करता है। समिति छात्रों की शिकायतों की जांच करेगी और निष्पक्ष और प्रभावी समाधान प्रदान करने का प्रयास करेगी। समिति छात्रों की शिकायतों को सुनने और उनका समाधान करने के लिए कॉलेज प्रशासन को जवाबदेह बनाती है। समिति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार छात्रों की शिकायतों का समाधान करेगी। समिति छात्रों को रैगिंग और उत्पीड़न से भी बचाएगी। इसके अलावा यह समिति शैक्षणिक शिकायतें जैसे परीक्षा, पाठ्यक्रम, प्रशासनिक शिकायतें प्रवेश, शुल्क, अनुशासनिक शिकायतें रैगिंग, उत्पीड़न, समेत अन्य शिकायतें जैसे, छात्रावास आदि की समस्या का भी समाधान करेगी।

छात्र शिकायत निवारण समिति एक स्वतंत्र और निष्पक्ष निकाय है। यह छात्रों की शिकायतों को निष्पक्ष और न्यायसंगत तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। छात्र व्यक्तिगत या लिखित रूप में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी, कुलपति, एसपीयू
..........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें