फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनटीटी भर्ती में मान्य हो एक वर्षीय डिप्लोमा

Thu, 19 Jun 2025 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर में बेरोजगार नर्सरी टीचर यूनियन ने एनटीटी भर्ती में एक वर्षीय डिप्लोमा मान्य करने की मांग की है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि एनटीटी की भर्ती के लिए प्रशिक्षित बेरोजगारों से दो वर्ष का डिप्लोमा मांगा गया है, वह भी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त संस्थान से पास किया होना चाहिए। 99 फीसदी अभ्यर्थी के पास एक वर्ष का ही डिप्लोमा है। साल 2014 तक एक वर्ष का डिप्लोमा ही होता था। डिप्लोमा धारक सरोज देवी विद्या, सरला देवी, खिमी देवी, सरला, जयवंती देवी, लता ठाकुर, रीना देवी, आशा, सीमा देवी, नीलम ठाकुर, सीमा देवी, सत्या देवी कहा कि 2014 के बाद एनटीटी कोर्स के लिए मान्यता देना बंद हो गया था। इस स्थिति में दो वर्ष के डिप्लोमा होल्डर कहां से आ रहे हैं, यह सोचने वाला विषय है। सरकार और शिक्षा निदेशालय से भर्ती से पहले दस्तावेजों की सही तरीके से जांच करना आवश्यक है। बेरोजगार महिलाओं ने सरकार से गैर मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा कोर्स करने वाले अभ्यर्थी की भर्ती न करने का आग्रह किया है। दो वर्ष का डिप्लोमा कोर्स करने वाले के बजाय एक वर्ष के एनटीटी डिप्लोमा कोर्स के अभ्यर्थी की भर्ती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें