फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू की खेलकूद प्रतियोगिताएं 25 से

Sat, 20 Sep 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं 25 सितंबर से शुरू होंगी। इसके लिए एसपीयू ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अंतर कॉलेज खेल और युवा गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। निदेशक खेल एवं युवा मामले प्रो. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कैलेंडर का उद्देश्य प्रदेश भर के सरकारी और निजी महाविद्यालयों के छात्रों के लिए विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है।
विज्ञापन

इस सत्र में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल सहित कुल 21 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। ये प्रतियोगिताएं 25 सितंबर से शुरू होंगी, जिसमें शूटिंग और कबड्डी की स्पर्धाएं वीजीसी मंडी और गायत्री कालेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित की जाएंगी। 26 से 28 नवंबर को एसपीयू मंडी में एथलेटिक्स चैंपियनशिप होगी। क्रिकेट में भाग लेने वाली टीमों को 10 अक्टूबर तक अपनी भागीदारी के लिए अनुरोध भेजना होगा।
साथ ही विश्वविद्यालय ने सांस्कृतिक गतिविधियों का भी कैलेंडर जारी किया है। ये गतिविधियां चार समूहों में आयोजित होंगी। ग्रुप दो की प्रतियोगिताएं 29 से 31 अक्टूबर को गायत्री कालेज ऑफ एजुकेशन में होंगी, ग्रुप एक और ग्रुप तीन की प्रतियोगिताएं 13 से 15 नवंबर को जीसी कुल्लू में और ग्रुप चार की प्रतियोगिताएं 20 से 22 नवंबर को एसपीयू मंडी में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें