मंडी में एवीबीपी के कार्यकर्ता एसपीयू कुलपति को मांग पत्र देते हुए। स्रोत संगठन
मंडी। एबीवीपी की एसपीयू मंडी इकाई ने मंगलवार को विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चिराग ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में जिला चंबा और कांगड़ा के अनेक छात्र प्रवेश प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।
इन जिलों के विद्यार्थियों को उनके ही स्थानीय महाविद्यालयों में दाखिला दिया जाए ताकि उन्हें किसी अन्य जगह जाने की आवश्यकता न पड़े। इसके साथ ही सत्र 2025-26 की पीजी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर अनावश्यक विलंब किया जा रहा है।
परिषद की मांग है कि ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल को तुरंत शुरू किया जाए ताकि छात्रों को समय पर कॉलेज मिल सकें। बीबीए और बीसीए तृतीय वर्ष के परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं, जिससे छात्रों का कॅरिअर अधर में लटका हुआ है। इसी तरह बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम भी लंबित है। संवाद