फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बकारटा में दो मंजिला कच्चा मकान ढहा, महिला बाल-बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत बकारटा में बारिश के कारण रतन चंद का दो मंजिला कच्चा मकान सोमवार देर शाम ढह गया। हादसे के समय रतन चंद आंगन में टहल रहे थे। उनका बेटा दूसरे कमरे में आराम कर रहा था और पत्नी कमरे में काम कर रही थी। तभी अचानक मकान की एक दीवार गिर गई और रतन चंद की पत्नी मलबे में फंस गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही रतन चंद ने अपने बेटे और आसपास के ग्रामीणों की मदद से पत्नी को मलबे से सकुशल बाहर निकाला। घर के भीतर रखा सारा सामान मलबे में दब गया है। इसमें बिस्तर, बर्तन, अनाज और रोजमर्रा का अन्य घरेलू सामान शामिल है। पीड़ित रतन चंद ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है और इस हादसे से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, ग्राम पंचायत बकारटा की प्रधान सुमना ठाकुर ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें