फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू और नेरचौक कॉलेज मिलकर करेंगे अनुसंधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अकादमिक और अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी और श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एमओयू पर एसपीयू के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डीके वर्मा ने दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

यह रणनीतिक साझेदारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप एक मील का पत्थर साबित होगी। यह शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के लिए एक बहु-विषयक और समग्र दृष्टिकोण पर जोर देती है। इस एमओयू के अनुसार एसपीयू के विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज से शोध के लिए डाटा, लाइब्रेरी और लैब समेत अन्य संसाधनों का इस्तेमाल करेंगे।
इस अवसर पर एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य आपसी हित के क्षेत्रों में विशेष रूप से स्वास्थ्य विज्ञान, सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति और जैव प्रौद्योगिकी में संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देना, संयुक्त सेमिनार, संगोष्ठी और सम्मेलन आयोजित करना है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. डीके वर्मा ने कहा कि इस सहयोग के माध्यम से हम चिकित्सा विज्ञान और अन्य विषयों के बीच की खाई को पाटने की उम्मीद करते हैं। इस मौके पर डाॅ. राजेश कुमार, डाॅ. लखवीर सिंह, डाॅ. अक्षय, डाॅ. नीलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें