फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एचआईवी के प्रति फैलाई जागरुकता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में रेड रिबन क्लब इकाई के तत्वावधान में एचआईवी, एड्स विषय पर शनिवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें नागरिक अस्पताल सुंदरनगर की स्वास्थ्य सलाहकार मनीष प्रभा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने एचआईवी, एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने और समाज में जागरुकता फैलाने के लिए एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। स्वास्थ्य सलाहकार मनीष प्रभा ने कहा कि एचआईवी, एड्स को लेकर समाज में फैली गलत धारणाएं और जानकारी की कमी इसके प्रसार को रोकने में सबसे बड़ी बाधा है।
यदि कोई व्यक्ति समय पर जांच और इलाज करवाता है तो एआरटी थेरेपी की मदद से वह लंबा और सामान्य जीवन जी सकता है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. खुशवंत सिंह समेत कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें