फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लघु शिवरात्रि देवता मेले में होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

Thu, 20 Mar 2025 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
लघु ​शिवरात्रि मेला में खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर खेल समिति पदा​धिकारियों से बैठक क
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय में एक से पांच अप्रैल तक होने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिताओं की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि मेले में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। एक अप्रैल को सुबह 8ः00 बजे मैराथन दौड़ महिला-पुरुष, कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में होगी। इसके लिए इच्छुक धावक सुबह 7ः00 बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी मैराथन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
उन्होंने कहा कि दो से चार अप्रैल तक वॉलीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को मेला समिति की ओर से नकद पुरस्कार दिया जाएगा। कबड्डी, बैडमिंटन और खो-खो में भाग लेने वाली टीमें 31 मार्च दोपहर 2 बजे तक कन्या स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य खजान ठाकुर या छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष कोड़ा के पास पंजीकरण करवा सकती हैं।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा, आईटीआई प्राचार्य नवीन कुमारी, नगर परिषद कनिष्ठ अभियंता विपन, सफाई पर्यवेक्षक रविकांत और एसडीएम कार्यालय से सुनील कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें