फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संस्कृत कॉलेज में खेलकूद स्पर्धाएं शुरू

विज्ञापन
सुंदरनगर स्थित राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में इंटर क्लास खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबॉल मुकाबले
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में शुक्रवार को इंटर क्लास खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. खुशवंत सिंह ने किया। प्रतियोगिता में पहले दिन कबड्डी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग में शास्त्री द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने शास्त्री अंतिम वर्ष की छात्राओं को हराकर वॉलीबाल और बैडमिंटन का मैच जीता। छात्र वर्ग के वाॅलीबाल में शास्त्री द्वितीय वर्ष ने प्राक शास्त्री प्रथम वर्ष को हराया। प्रतियोगिता में शनिवार को भी विभिन्न मुकाबले जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें