खंड विकास अधिकारी अधिकृत, उपयुक्त तिथि करनी होगी निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंडी जिला में पुनर्गठित व नवगठित पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। संबंधित खंड विकास अधिकारियों को तिथि तय करने और बैठक से कम से कम तीन दिन पहले नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशों के अनुसार विभिन्न विकास खंडों की चयनित पंचायतों में ये बैठकें आयोजित होंगी। इनमें धनोटू, निहरी, धर्मपुर, गोपालपुर, द्रंग, गोहर, चौंतड़ा, सदर, बल्ह, करसोग, सुंदरनगर और बालीचौकी की कई पंचायतें शामिल हैं। साथ ही नवगठित पंचायतों में भी विशेष ग्राम सभाएं करवाई जाएंगी।
इन बैठकों में मसौदा मतदाता सूचियों के पूर्वावलोकन पर चर्चा होगी। पंचायतों के पुनर्गठन के कारण नई मतदाता सूची तैयार की जा रही है, जिसे ग्राम सभा के सामने प्रस्तुत कर त्रुटियों की जांच और सूची की सटीकता सुनिश्चित की जाएगी।