फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरहदों पर बेटे, माताएं बोलीं- फक्र से ऊंचा किया कद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। पाकिस्तान के कायराना हमले के बाद उपजे विवाद के चलते जिले के कई बेटे देश की सरहदों पर रक्षा कर रहे हैं। मातृ दिवस के अवसर पर रविवार को कई माताओं को उनके बच्चों की बहादुरी के लिए सम्मान भी दिया गया।
विज्ञापन

कुछ माताओं ने बताया कि उन्हें फक्र है कि बेटे जंग के मैदान में हमारा कद ऊंचा कर रहे हैं। जब कई लोग बेटे के बारे में पूछ रहे हैं तो डर से ज्यादा खुशी इस बात की हो रही है कि उनकी वजह से उन्हें भी मान सम्मान मिल रहा है।

क्या कहती माताएं
मेरे दो जुड़वा बेटे आर्मी में हैं। तनुज कुमार चंडीगढ़ में है तो दूसरा बेटा तरुण कुमार पठानकोट में तैनात है। भारत की संकट वाली घड़ी में दोनों देश की रक्षा कर रहे हैं। इससे हमारा कद ऊंचा हो गया है।
विज्ञापन

सुनीता देवी, निवासी अपर बरोट (सरकाघाट)

...
मेरा बेटा जगजीत सिंह कोटा राजस्थान में आर्मी में तैनात है। आज मुझे फक्र है कि मेरा बेटा पाकिस्तान और भारत युद्ध में देश के लिए परिवार को छोड़ कर देश की रक्षा कर रहा है।
-निर्मला देवी, अपर बरोट (सरकाघाट)

...
मेरा बेटा प्रशांत ठाकुर जो कारगिल में पाक-भारत युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहा है। मुझे फक्र है बेटे पर, जो देश की रक्षा के साथ अपने मां बाप का कद भी ऊंचा कर रहा है।
विज्ञापन

-सीमा देवी, निवासी बडोनी (सरकाघाट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें