थुनाग (मंडी)। देवाधि देव नीलकंठ महादेव श्री देव गरहल की नवनिर्मित भव्य कोठी में रविवार को आयोजित भंडारे (धाम) में 5,000 भक्तों ने हिस्सा लिया। तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह कोठी अपनी अनुपम स्थापत्य कला और आध्यात्मिक वैभव के लिए चर्चा में रही। कोठी की प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन शनिवार से शुरू हो गया था जो रविवार को धाम के साथ संपन्न हुआ।
देवता के कारकून ईशान ठाकुर ने बताया कि महादेव के आदेशानुसार यह भव्य आयोजन किया गया। धाम में शामिल होने के लिए 45 देथलों से हजारों भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थानीय उपप्रधान रूप सिंह आदि ने प्रशासन से इस धार्मिक स्थल तक पहुंचने वाली सड़कों के रखरखाव और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है। संवाद