फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते में तीन दिन वार्ड में लगेंगे समाधान शिविर : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों, व्यापार मंडल, स्वयं सहायता समूह, होटल व्यवसायी संघ समेत अन्य की भागीदारी अनिवार्य है। समाधान शिविर नगर निगम मंडी के प्रत्येक वार्ड में सोमवार, बुधवार और वीरवार को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि 13-14 फरवरी को शहर के प्रमुख स्थानों पर गारबेज हॉट स्पॉट चिह्नित किए जाएंगे। नागरिकों को कचरा न फेंकने और इसके पृथक्करण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। 15 फरवरी से 31 मार्च तक घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा। इसमें कचरे की छंटनी की जांच की जाएगी।
बताया कि 15 मार्च से 9 अप्रैल तक शहरी समृद्धि उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहरवासियों को कचरा पृथक्करण, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बताया कि नगर निगम ने कूड़ा एकत्रीकरण और शुल्क, होर्डिग्स एवं केनोपी लगाने की अनुमति, गृहकर संबंधित, कुत्ता पंजीकरण, ट्रेड लाइसेंस, आरडीएफ की देख रेख के संबंध में अनुमति लेने की सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें