फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जात-पात को त्याग कर एक हिंदू के रूप में एकत्रित हो समाज : लेखराज राणा

Tue, 27 Aug 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद ने मनाया षष्ठी पूर्ति वर्ष और स्थापना दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। विश्व हिंदू परिषद जिला सुंदरनगर के नगर प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद का षष्टि पूर्ति वर्ष, स्थापना दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धा उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में इंद्रप्रस्थ के क्षेत्रीय मंत्री लेखराज राणा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में हिंदू समाज को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने जात-पात को त्यागकर एक हिंदू के रूप में एकत्रित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा न हुआ वो दिन दूर नहीं, जब हमें भी हरियाणा के मेवात, जम्मू एवं कश्मीर और बांग्लादेश के हिंदुओं की जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। विश्व हिंदू परिषद पूरे विश्व के सनातनियों के साथ खड़ी है । उन्होंने समस्त समाज को भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद से जुड़ने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री रमेश परमार, विभाग मंत्री कृष्ण चंद वर्मा, मंडी सेवा विभाग प्रमुख पूर्ण चंद चौहान, जिला अध्यक्ष रोहतास वर्मा, जिला मंत्री महेंद्र सिंह राणा व जिला उपाध्यक्ष रीमा शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें