फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: उत्तर भारत सुगमता केंद्र को बचाने के लिए सामाजिक संगठनों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय आयुष विभाग से भी मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे स्थानीय नेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के रामलीला मैदान में चार दिन से चल रहे क्रमिक अनशन को व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया है। उत्तर भारत के सुगमता केंद्र को जोगिंद्रनगर से सोलन स्थानांतरित किए जाने के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 25 अगस्त को बड़े प्रदर्शन का एलान किया है। इसे लेकर स्थानीय नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय आयुष विभाग से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना हुआ है।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जंवाल और जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मेघना ठाकुर ने केंद्र को बचाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं से पत्राचार किया है। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, माकपा नेता कुशाल भारद्वाज और भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने दोटूक कहा कि इस महत्वाकांक्षी संस्थान को किसी भी सूरत में सोलन स्थानांतरित नहीं होने दिया जाएगा। संघर्ष समिति अध्यक्ष गुरु शरण परमार के समर्थन में जोगिंद्रनगर विकास मंच के संस्थापक एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक केके सकलानी भी टीम सहित प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने 25 अगस्त की आक्रोश रैली के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, महासचिव सतवीर शर्मा, उपाध्यक्ष विशाल, गुरु शरण, संतोष, देवीदास, बीरी सिंह और सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता कृपाल सिंह सहित अन्य ने कहा कि 25 अगस्त को शहर में बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें