फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिकारी देवी, कमरूनाग और छोटा भंगाल में बर्फबारी, मैदान भीगे, ठंड का प्रकोप बढ़ा

विज्ञापन
कमरुनाग झील में हुई ताजा बर्फबारी। स्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन
गोहर/बरोट (मंडी)। नाचन, सराज और छोटा भंगाल के पहाड़ों में रविवार शाम को बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने से समूचा जिला शीत लहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन


निचले इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। कमरूनाग झील में सीजन की पहली बर्फबारी हुई तो शिकारी देवी की पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरे। पहाड़ों पर भी बर्फ के फाहे गिरने से लोग गदगद हो गए हैं। ठंड के कारण लोग घरों में दुबक गए हैं और सर्दी से बचने के लिए लोगों ने गर्म वस्त्र निकाल दिए हैं।

वहीं, बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज ने बताया कि बागवान आजकल खाद समय पर डालें। चौहार घाटी और छोटा भगाल में भी बीते बुधवार रात से लगातार बारिश होने से भारी ठंड हो गई है। छोटा भंगाल के गांव पलाचक, पनयारटु, डुमानी में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें