फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वायरल वीडियो से भूमिगत हो गया तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टा के आरोपी रूबल को अदालत ने दो दिन जेल में भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। जंजैहली चिट्टा प्रकरण मामले में नौ दिनों की छानबीन के बाद मुख्य सप्लायर पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए हैं। एसआईटी ने मुख्य आरोपी रूबल की निशानदेही पर संदिग्ध आपूर्तिकर्ता के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। एसआईटी ने रूबल के जरिये सप्लायर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे बताया कि उसने उसकी वीडियो सोशल मीडिया में देख ली है और अपना फोन बंद कर दिया।
विज्ञापन

15 फरवरी को जंजैहली के भलवाड़ में चिट्टा बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा था। इस दौरान कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो डाले थे जो वायरल भी हुए थे। एसआईटी को अंदेशा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सप्लायर तक पहुंच गए जिससे वह चौकन्ना होकर भूमिगत हो गया है। उधर, एसआईटी ने रविवार को रूबल को कोर्ट में पेश किया जहां से अदालत ने उसे दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दूसरा आरोपी संदीप कुमार पहले से ही न्यायिक हिरासत में है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 25 फरवरी को मंडी में विशेष अदालत के समक्ष पेश करने के आदेश दिए हैं। इसकी पुष्टि डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने की है। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें