फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सावेट खिलाड़ियों को किया गर्मजोशी से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। ग्राम पंचायत मझवाड़ के सायरी गांव की मुस्कान और सुचेता शर्मा ने छठी एशियाई सावेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचा है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 9 से 12 फरवरी तक खेली गई प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मझवाड़ पंचायत के महिला मंडल और युवक मंडल के सदस्यों ने खिलाड़ियों का गांव पहुंचने पर अभिनंदन किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के प्रधान अमर सिंह ने बताया कि सायरी गांव से तीन खिलाड़ियों का एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ था। इनमें मुस्कान और सुचेता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सूर्य प्रताप ने क्वार्टर फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। रविवार को तीनों खिलाड़ियों का गांव पहुंचने पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों के अभिभावकों डूम राम और लाभ सिंह सहित ग्रामीणों ने फूलों के हार पहनाकर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें