फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में भव्य भव्य जलेब के साथ लघु शिवरात्रि देवता मेला शुरू

Wed, 02 Apr 2025 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में पांच दिवसीय लघु शिवरात्रि देवता मेले के शुभारंभ पर निकली जलेब में वाद्ययंत्र बज
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौहार घाटी के आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना, शोभायात्रा और देव मिलन के साथ मंगलवार को जोगिंद्रनगर में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि देवता मेले का शुभारंभ हुआ। 100 से अधिक देवी-देवताओं की अगुवाई में निकली भव्य जलेब में रथों, ढोल-नगाड़ों और पुलिस बैंड की धुन पर हजारों श्रद्धालु झूम उठे। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने ध्वजारोहण कर मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से दोपहर बाद करीब पांच बजे पहली शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें रंग-बिरंगी पगड़ियां पहने श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देवताओं के मिलन के दौरान लोगों ने फूलों की बारिश की, जिससे माहौल भक्ति रस से सराबोर हो गया। इस दौरान चौहार घाटी के हुरंग नारायण, देव पशाकोट, देव गहरी, मां चामुंडा, मां चतुर्भुजा, मां दुर्गा और शनिदेव के रथ मेले की शोभा बढ़ा रहे थे।
देवी-देवताओं के रथों और उसमें सोने चांदी की मोहरे उनका सुंदरता को भी चार चांद लगा रहे थे। देवता मेले के पहले दिन चिलचिलाती धूप भी क्षेत्रवासियों का उत्साह नहीं रोक पाई। देवी-देवताओं के दर्शन और मेले का लुत्फ उठाने के लिए लोग सिर पर दुपट्टे और छाते का सहारा लेकर देर शाम तक डटे रहे।
विज्ञापन

करीब छह बजे शोभायात्रा मेला मैदान में पहुंची यहां पर मुख्य अतिथि उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मेले में ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हिमाचल में मेलों का आयोजन हमारी देव संस्कृति की धरोहर है। ये न केवल आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को संजोने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मेला समिति के अध्यक्ष एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ आपसी प्रेम और भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। 68 वर्षों से यह देवता मेला हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, जो हमारी लोक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर एसडीएम मनीश चौधरी, डीएसपी पधर देवराज, तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा, नायब तहसीलदार विनय राशपा, थाना प्रभारी सकीनी कपूर, रोटरी क्लब अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल, अजय ठाकुर, राकेश धरवाल, विनोद राठौर, पीसी महंत और सचिव सुशील पठानिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महिला मंडलों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
शुभारंभ अवसर पर विभिन्न महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों को लोगों ने खूब सराहा। लोग दिनभर देवी-देवताओं के दर्शन और मेले का आनंद लेते रहे।

जोगिंद्रनगर में पांच दिवसीय लघु शिवरात्रि देवता मेले के शुभारंभ पर निकली जलेब में वाद्ययंत्र बज

जोगिंद्रनगर में पांच दिवसीय लघु शिवरात्रि देवता मेले के शुभारंभ पर निकली जलेब में वाद्ययंत्र बज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें