फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू मंडी स्वयं करवाएगा पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा

Wed, 02 Apr 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के तीसरे स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्या - फोटो : पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी।
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने अपने परिसर सहित संबद्ध कॉलेजों के सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित स्वयं करेगा। यह बात एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने कही। इसके साथ ही विश्वविद्यालय अपने समाचार पत्र मांडव क्रॉनिकल के माध्यम से अपनी प्रमुख गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रकाशित करेगा। मंगलवार को एसपीयू के तीसरे स्थापना दिवस समारोह पर समाचार पत्र का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन, विश्वविद्यालय शैक्षणिक परिषद का गठन और पहली वित्त समिति की बैठक शामिल थी। उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की।
प्रो कुलपति प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने विश्वविद्यालय के भविष्य के विजन पर विचार साझा किए और नए विश्वविद्यालय के रूप में सामने आई चुनौतियों का उल्लेख किया। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धता और समाज के प्रति जिम्मेदारी को उजागर करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मस्थान की मिट्टी से भरा एक बर्तन कुलपति को सौंपा गया। यह प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि विश्वविद्यालय के एकता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति संकल्प को दर्शाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मंडी और हिमाचल की सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन किया गया। डॉ. सुनील वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में हंस राज सैनी (वित्त अधिकारी), एच आर रावत (उप नियंत्रक वित्त), विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष, स्टाफ सदस्य और छात्र उपस्थित थे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के तीसरे स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्या- फोटो : पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी।

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के तीसरे स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्या- फोटो : पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें