फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राहेरा नाले में फंसी छोटी मछलियों को बचाया

विज्ञापन
धर्मपुर के संधोल क्षेत्र के राहेरा नाले में फंसी मच्छलियों को सुरिक्षित निकालते विभाग का स्टाफ।
विज्ञापन
मंडी। मत्स्य मंडल मंडी ने धर्मपुर के संधोल क्षेत्र में राहेरा नाले के स्थिर पानी में फंसी लगभग 50 हजार छोटी मछलियों को सुरक्षित बचाया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही महाशीर फार्म मच्छयाल के उप निरीक्षक मत्स्य के नेतृत्व में विभागीय टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फंसी हुई मछलियों को सावधानीपूर्वक पास के ताजे बहते जल स्रोत में स्थानांतरित किया।
विज्ञापन

सहायक निदेशक मत्स्य नीतू सिंह ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के चलते हजारों मछलियों के बच्चों को बचाना संभव हो सका। इस तरह के प्रयास न केवल मत्स्य संसाधनों के संरक्षण में सहायक होते हैं, बल्कि प्राकृतिक जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें