मंडी में देवी माता चामुंडा बाबा भूतनाथ मंदिर में हाजिरी भरती हुई। संवाद
- फोटो : reasi news
मंडी। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की आराध्य देवी माता चामुंडा वीरवार को छोटी काशी पहुंचीं। सबसे पहले माता चामुंडा ने बाबा भूतनाथ महादेव और माता सिद्धकाली से भेंट की। माता चामुंडा के मंडी पहुंचने पर छोटी काशी देव ध्वनि से गुंजायमान हो उठी।
माता चामुंडा के पुजारी दिनेश शर्मा ने बताया कि माता चामुंडा भगवती वीरवार को धवाली (बनेरढी धर्मपुर) अपने भक्त के घर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने पर धाम के लिए जा रही हैं। माता चामुंडा शुक्रवार को वापस अपने रथ भंडार में लौटेंगी। विक्टोरिया पुल पार करने से पहले नारियल बलि दी जाती है। उसके पश्चात माता पुल पार करती हैं। संवाद