थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में हिमपात से बंद सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने छह सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
जंजैहली-मगरूगला-छतरी, लंबाथाच-शिल्हीबागी-कल्हणी, छतरी -बिलागाड़-मगरूगला, छतरी-गाड़ागुशैनी के अलावा जंजैहली-रायगढ़, लंबाथाच-चिउणी-चेत शैटाधार, बुंग-रेशन-खौली, तपनाली-खौली, तपनाली-घाट, खौली-रेशन, छतरी-गाड़ागुशैणी मार्ग बंद हैं।