पड्डल स्थित टेबल टेनिस हॉल में महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी की सांस्कृतिक संध्यो के लिए ऑडिशन द
- फोटो : संवाद
मंडी। अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी में सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति तथा वाॅयस ऑफ महाशिवरात्रि के लिए ऑडिशन प्रक्रिया जारी है।
ऑडिशन में शुक्रवार को 95 कलाकारों ने निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं और वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि के लिए 22 और 23 फरवरी को भी ऑडिशन जारी रहेगा।
ऑडिशन में भाग लेने के लिए कलाकारों के नाम डीसी मंडी के सोशल मीडिया पेज पर अपलोड कर दिए गए हैं। कलाकारों के मोबाइल नंबर पर भी संदेश के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। संवाद
पड्डल स्थित टेबल टेनिस हॉल में महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी की सांस्कृतिक संध्यो के लिए ऑडिशन द- फोटो : संवाद