फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिले में छह नए राशन डिपो खुलेंगे, 31 तक करें आवेदन

Sat, 13 Dec 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, मंडी ने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम उठाया है। विभाग ने जिले के विभिन्न विकास खंडों में छह स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपो) के नए आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पात्र व्यक्तियों से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार विकास खंड बल्ह की पंचायत नलसर में दरबाथू-2, धर्मपुर की पिपली भराड़ी के पिपली, लंगेहड़ पंचायत के दुमण में राशन डिपो खोले जाएंगे। इसके अलावा विकास खंड बालीचौकी की रैंस पंचायत के निशार, भटवाड़ी के रेहुकलधार और विकास खंड करसोग के भंथल पंचायत के बाहण-गधीमण में भी राशन डिपो खोल जाएगा।
जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी ब्रिजेंद्र सिंह पठानिया ने कहा कि राशन डिपो के लिए केवल वे ही व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं जो हिमाचल प्रदेश आवश्यक वस्तुएं वितरण का विनियमन आदेश 2019 के तहत निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

डिपो आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रहेगी। सभी प्राप्त आवेदनों पर विभागीय दिशा-निर्देशों और प्राथमिकता सूची के आधार पर विचार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक किसी भी कार्य दिवस पर जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कार्यालय, मंडी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें