फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: साहब, जिंदगी की पूंजी लगा दी मकान बनाने में, आज पूरी तरह असुरक्षित

विज्ञापन
बालीचौकी में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष को अपना दर्द सुनाते दूले राम। संवाद
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को आपदा प्रभावित बालीचौकी क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों का दर्द जाना।
विज्ञापन

बालीचौकी बाजार में आपदा प्रभावित दूले राम ने कहा, साहब! 12 साल पहले बैंकों से 62 लाख रुपये का लोन लेकर तीन मंजिला घर बनाया था। इसमें जीवन भर की पूंजी लगा दी। 14 दुकानें थीं और ऊपर 40 कमरे थे। 14 परिवार रहते थे। पिछले वीरवार-शुक्रवार को पहाड़ी के दरकने से भवन पूरी तरह असुरक्षित हो गया है।
हाल में कर्जा चुकाकर थोड़ी राहत मिली थी लेकिन बरसात ने मुसीबत बढ़ा दी है। अब रहने के लिए सेगली गांव में रिहायशी मकान ही है। असुरक्षित हुए मकान में दुकान चलाने वाले दुनीचंद बताते हैं कि उनका दुकान से ही घर चलता था। 2023 में आई आपदा में घर ध्वस्त हो जाने के बाद से वह किराये के कमरे में रह रहे हैं। अब दुकान के असुरक्षित होने से परिवार के पालन पोषण की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा में बगीचे और फसलें नष्ट हो गई हैं। हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। इस दौरान उन्होंने तत्काल प्रयोग में लाई जाने वाली राहत सामग्री का वितरण भी किया। इसमें डेढ़ सौ से ज्यादा कंबल, गद्दे, तिरपाल के साथ-साथ राशन और बर्तन की किट शामिल हैं। उन्होंने घर, दुकान और पशुशाला गंवाने वाले 48 परिवारों को नकद आर्थिक सहायता प्रदान की।
...


बालीचौकी में 14 घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त
बालीचौकी तहसील मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में करीब 14 पूर्ण रूप और 30 से अधिक मकानों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है।
...

केंद्र और प्रदेश सरकार से मदद का आग्रह
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में राहत को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार से मदद करने का आग्रह किया गया है। आपदा प्रभावितों की जल्द सहायता की जानी चाहिए।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें