फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आपदा में द्रंग की अनदेखी पर जनता नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। देव गणपति (चंडोही) के कारदार सूरज ठाकुर ने कहा कि द्रंग के विधायक अस्वस्थ हैं और उपचाराधीन हैं। हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं लेकिन उनकी अनुपस्थिति में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सदन में द्रंग की आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन

सरकार के मंत्री और अधिकारी अन्य क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। द्रंग को लगातार नजरअंदाज करना बेहद दुखद है। देव समाज और स्थानीय जनता इससे नाराज है। भारी बारिश और आपदा से पूरे हिमाचल में तबाही मची हुई है। मंडी जिले की सराज, धर्मपुर, नाचन, सदर, द्रंग और कुल्लू जिले की बंजार, मनाली, कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है।
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री कई बार प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं लेकिन द्रंग विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से उपेक्षित रहा। द्रंग की चौहारघाटी, पराशर, बागी, कटौला, बथेरी, सनवाड़, औट, हणोगी, शालानाला रैंसनाला सहित कई जगहों पर घर, दुकानें और गोशालाएं बह गई हैं। कुल्लू-मंडी को जोड़ने वाली सड़क पर दिनभर लगे जाम से लोग बेहाल हैं। नारला-बिजनी निर्माणाधीन फोरलेन आफत बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें