फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वैश्विक युवा महोत्सव में छाया वल्लभ कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पानीपत में आयोजित वैश्विक युवा महोत्सव-2025 में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

यह सात दिवसीय महोत्सव देश के 27 राज्यों से आए लगभग 400 प्रतिभागियों की उपस्थिति में एकता, अनुशासन और युवा शक्ति का अद्भुत संगम रहा। इस दौरान प्रतिभागियों ने योगाभ्यास, युवा विकास चर्चा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, और मेरे सपनों का भारत कैसा हो विषय पर वाद-विवाद जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
मंडी की टीम ने अपने अनुशासन, सृजनात्मकता, नेतृत्व कौशल और सांस्कृतिक विविधता की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा कि यह उपलब्धि न केवल हमारे महाविद्यालय के लिए सम्मान की बात है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें